CLAT परीक्षा किसके लिए होती है; कानून के क्षेत्र में अनेक अवसर
कानून की पढ़ाई का नाम लेते ही सबसे पहले दिमाग में आता है काला कोट, कोर्ट, और वकीलों की तस्वीरें।
लेकिन क्या कानून की पढ़ाई करने वाले सिर्फ वकील या जज ही बनते हैं? क्या आपको इसका जवाब पता है?
भारत के 26 राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों (National Law Universities) में कानून की पढ़ाई करने वाले छात्रों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है।
पिछले साल की तुलना में इस साल लगभग 75 हज़ार छात्रों ने लॉ यूनिवर्सिटी की केवल तीन से साढ़े तीन हज़ार सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा — कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) — दी।
इस परीक्षा में अंडरग्रेजुएट (UG) और पोस्टग्रेजुएट (PG) दोनों वर्गों के उम्मीदवार शामिल होते हैं।
इस परीक्षा में युवाओं की विशेष रुचि होती है, क्योंकि इसके ज़रिए उन्हें न केवल शिक्षा बल्कि करियर के कई सुनहरे अवसर भी मिलते हैं।
आज कानून की पढ़ाई का भविष्य केवल कोर्टरूम या न्यायालय तक सीमित नहीं है।
न्यायव्यवस्था के अलावा आज कॉर्पोरेट क्षेत्र में भी लॉ ग्रेजुएट्स के लिए बहुत बड़े अवसर उपलब्ध हैं।
कंपनी लॉ, बोर्डरूम पॉलिसी मेकिंग, इंटरनेशनल लॉ, लीगल कंसल्टेंसी आदि में भी अब करियर की अपार संभावनाएँ हैं।
CLAT परीक्षा क्या है?
CLAT (Common Law Admission Test) एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है, जिसके माध्यम से छात्रों को नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (NLUs) में एडमिशन मिलता है।
यह परीक्षा देशभर के विभिन्न NLU जैसे — बेंगलुरु, हैदराबाद, भोपाल, कोलकाता, जोधपुर, रायपुर, गांधीनगर, पटना, लखनऊ, कोची, रांची, ओडिशा, असम, विशाखापट्टनम, मुंबई, नागपुर, जबलपुर, सिमला आदि — में एडमिशन के लिए ली जाती है।
इस परीक्षा का आयोजन हर साल Consortium of National Law Universities (CNLU) द्वारा किया जाता है।
परीक्षा का स्वरूप
CLAT परीक्षा में मुख्य रूप से निम्नलिखित विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं:
English Language
Current Affairs & General Knowledge
Legal Reasoning
Logical Reasoning
Quantitative Techniques
इन सेक्शनों के ज़रिए उम्मीदवार की समग्र क्षमता का मूल्यांकन किया जाता है।
जो विद्यार्थी इस परीक्षा में सफल होते हैं, उन्हें पाँच वर्षीय इंटीग्रेटेड लॉ प्रोग्राम (जैसे B.A. LL.B, B.Com LL.B आदि) में प्रवेश मिलता है।
यह परीक्षा हर साल दिसंबर के पहले रविवार को आयोजित की जाती है।
पात्रता मानदंड (Eligibility)
UG (Undergraduate) परीक्षा के लिए:
उम्मीदवार को बारहवीं में कम से कम 45% अंक प्राप्त होना आवश्यक है।
आरक्षित वर्ग (SC/ST) के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम योग्यता 40% अंक है।
बारहवीं कक्षा में अध्ययनरत छात्र भी परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
PG (Postgraduate) परीक्षा के लिए:
उम्मीदवार को LLB या समकक्ष डिग्री में कम से कम 50% अंक प्राप्त होने चाहिए।
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 5% की छूट दी जाती है।
इस परीक्षा में उम्र की कोई सीमा नहीं है।
कोर्स की प्रकृति
उदाहरण के तौर पर, जोधपुर नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी देश की शीर्ष लॉ यूनिवर्सिटीज़ में से एक है।
2015 में केशव मालपाणी नामक छात्र ने CLAT के माध्यम से इस विश्वविद्यालय में प्रवेश लिया था।
बाद में उन्होंने कॉर्पोरेट लॉयर के रूप में कार्य किया और फिर CLAT के छात्रों को गाइड करने लगे।
वे अब एक लोकप्रिय YouTube चैनल चलाते हैं जहाँ परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा करते हैं।
उनका कहना है —
“पहले लोग तीन साल की ग्रेजुएशन करते थे और फिर तीन साल की LLB, लेकिन अब इंटीग्रेटेड कोर्स से वही पढ़ाई पाँच साल में पूरी हो जाती है।”
