भयानक हादसा श्रीकाकुलम: कासिबुग्गा के श्री वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़,से 9 लोगों की जगहपे मौत
श्रीकाकुलम ज़िले के कासिबुग्गा में स्थित श्री वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ मचने से 9 लोगों की मौत हो गई है।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय के हवाले से एएनआई ने ऐसा बताया कि यह हादसा एकादशी के दिन मंदिर में भारी भीड़ जुटने के कारण ही हुआ है।
भक्तों की भारी भीड़ के चलते अचानक भगदड़ मच गई और । भगदड़ में घायलों को पास ही के अस्पताल में भर्ती किया गया है। स्थानिक पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई।
आंध्र प्रदेश के कृषि मंत्री के. अचेन्नायडू भगदड़ के मौके पर जाके और मंदिर प्रशासन से बात कर घटना की विस्तृत जानकारी ली है । अतिरिक्त पुलिस बल को घटनास्थल पर तैनात किया गया है।
आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस. अब्दुल नज़ीर ने भी इस घटना पर शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया दुख
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, “श्रीकाकुलम ज़िले के कासिबुग्गा स्थित श्री वेंकटेश्वर मंदिर में हुई भगदड़ अत्यंत दुखद है। इस हादसे में श्रद्धालुओं की मौत हृदयविदारक है। मैं मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।”
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि घायलों को जल्द से जल्द उचित से उचित इलाज दिया जाए और स्थानीय प्रशासन व जनप्रतिनिधि राहत कार्यों की निगरानी करें।
राज्य की गृहमंत्री वंगालापुडी अनीता ने भी इस घटना पर शोक जताया है।
प्रधानमंत्री कार्यालय और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर मुआवजे की घोषणा की — “मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी।”
मंदिर की स्थापना के पीछे की कहानी
कासिबुग्गा में यह घटना उस मंदिर में हुई है जो अभी निर्माणाधीन है। इस मंदिर की स्थापना के पीछे एक भक्त की भावनात्मक कहानी है इस अनुभव से व्यथित होकर उन्होंने अपनी 12 एकड़ ज़मीन पर भगवान वेंकटेश की 9 फीट ऊंची मूर्ति स्थापित की और मंदिर की स्थापना की।
