हाईवे पर आग का तांडव: गोकर्ण जा रही बस का भीषण हादसा, गहरी नींद में सो रहे 17 यात्रियों की जलकर मौत

1
238096
Spread the love

राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 48 पर हिरियुर तालुका के गोरलट्टू गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में एक बस में आग लगने से 17 लोगों की जलकर मौत हो गई है।


यह निजी बस बेंगलुरु से गोकर्ण जा रही थी। देर रात विपरीत दिशा से आ रही एक लॉरी डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में घुस गई। उसी समय सामने से आ रही बस से लॉरी की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस ने तुरंत आग पकड़ ली।


इस भयावह हादसे में गहरी नींद में सो रहे 10 यात्रियों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई, जबकि कई अन्य यात्री घायल हो गए। घायलों को तत्काल हिरियुर और चित्रदुर्ग जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, हिरियुर से बेंगलुरु की ओर जा रही लॉरी ने सड़क के डिवाइडर को पार कर दूसरी लेन में प्रवेश किया और बस से टकरा गई, जिससे यह दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना हुई।


हादसे के बाद नौ यात्रियों ने सुरक्षित रूप से बस से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। लेकिन यह पूरी घटना इतनी कम समय में घटी कि अन्य यात्री खुद को बचा नहीं सके। इनमें से कुछ गहरी नींद में थे, जिससे उन्हें संभलने का मौका ही नहीं मिला और हाईवे पर आग का तांडव मच गया। घायलों में से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है, इसलिए मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

1 thought on “हाईवे पर आग का तांडव: गोकर्ण जा रही बस का भीषण हादसा, गहरी नींद में सो रहे 17 यात्रियों की जलकर मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed